बैहर: खुर्सीपार में दो नाबालिगों का बाल विवाह समय रहते रोका गया
जिले में कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई से 4 जून को ग्राम खुर्सीपार में होने वाला बाल विवाह दोपहर लगभग 2 बजे रुकवाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना मिलने के बाद वन स्टॉप सेंटर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा विवाह की प्रक्रिया रोक दी। दस्तावेजों के सत्यापन में