जमुई: सगदाहा गांव में वज्रपात से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Aug 1, 2024 जमुई जिले के ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सगदाहा गांव में वज्रपात से बीसो मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा व्यक्ति के शव को गुरुवार की शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।