जमुई: मारपीट मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों ने जमुई कोर्ट के समक्ष किया आत्मसमर्पण, सदर अस्पताल में कराया गया मेडिकल जांच
Jamui, Jamui | Aug 1, 2024 मारपीट मामले के फरार दो वारंटीयों ने जमुई कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों वारंटीयों को सुरक्षा कर्मियों के द्वारा मेडिकल जांच के लिए गुरुवार की शाम सदर अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। आत्म समर्पण करने वालों में शहर के महिसौड़ी निवासी राहुल कुमार और आकाश पासवान शामिल हैं।