धनरुआ: धनरूआ के सांडा गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट, एक पिस्टल बरामद
धनरूआ थाना क्षेत्र के सांडा गांव के श्रवण रजक के घर में घुसकर बदमाशों ने जमकर मारपीट की, साथ ही बदमाशों ने घर में रखा सामान को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने भागते हुए बदमाश के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया की गांव के ही अजीत रजक को गिरफ्तार किया गया है जिसे पूछताछ के बाद रविवार के शाम 4:00 न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।