बुढ़नपुर: पत्रावली मांगने पर अधिवक्ता ने फरियादी को दौड़ा कर पीटा, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग की
आजमगढ़ जिले के बुढ़नपुर तहसील में एक फरियादी ने आरोप लगाया कि मेरे द्वारा अधिवक्ता को पत्रावली तैयार करने के लिए पैसा दिया गया था पत्रावली मांगने पर अधिवक्ता ने मुझे दौड़ा दौड़ा कर पीटा इस संबंध में पीड़ित ने कप्तानगंज थाने में सूचना दी है कप्तानगंज पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने आज बुधवार को तीन बजे मांग की है