नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में दिख रहा है। इसी कड़ी में बुधवार की शाम बथानी बंडी कारू बिगहा बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया गया।