मदनपुर : मानव घाट महोत्सव में समाजसेवी ज्ञानदत्त पांडे ने बढ़ाई शोभा, मंदिर के इतिहास को बताया गौरवशाली
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत स्थित ऐतिहासिक मानव घाट पर आयोजित दो दिवसीय मानव घाट महोत्सव एवं महावीर मंदिर के शताब्दी समारोह में समाजसेवी ज्ञानदत्त पांडे भी शामिल हुए।
इस अवसर पर ज्ञानदत्त पांडे ने कहा कि मानव घाट केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। स्व. तोखि साव द्वारा स्थापित यह महावीर मंदिर 100 वर्षों से पूरे क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। ऐसे आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है।
उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य और सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि मानव घाट महोत्सव को राजकीय दर्जा मिलना चाहिए, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।