कोरांव: खजुरी खुर्द गांव की बैठक निरस्त करने के विरोध में शिकायतकर्ता ने बीडीओ कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर किया हंगामा
कोरांव खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने बुधवार शाम एक शिकायतकर्ता ने हंगामा किया। यह प्रदर्शन विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत के बाद गठित होने वाली त्रिस्तरीय समिति की बैठक रद्द होने और लिखित आदेश न मिलने के कारण हुआ। खजुरी खुर्द गांव निवासी हरिश्चंद्र और इंदुमती सहित अन्य सदस्यों ने ग्राम प्रधान अर्चना देवी द्वारा अनियमित की शिकायत हुई थी।