जमुई: ख़ैरा के जंगली क्षेत्र में युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो आया सामने, पिता ने सामूहिक दुष्कर्म का कराया FIR दर्ज
Jamui, Jamui | Jun 24, 2026 जंगली इलाके में एक युवती के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा अश्लील हरकत करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो बुधवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है। वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में पीड़ित पिता द्वारा खैरा थाना में आवेदन देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराया गया है।