बरौनी: बरौनी रेल अंचल की पुलिस ने स्टेशन परिसर से विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया
बरौनी रेल आंचल की पुलिस ने स्टेशन परिसर से रविवार की सुबह आठ बजे के करीब बारह लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से अलग-अलग ब्रांड के शराब जप्त किए गए हैं। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राजौरा गांव का रहने वाला सोनू कुमार है। जिसके विरुद्ध मामला अभिलेखित कार्यवाही शुरू कर दी गई है।