बरौनी: बरौनी प्रखंड के सिमरिया गंगा घाट के पास भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों और अधिकारियों की बैठक
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया गंगा घाट के समीप भूमि अधिग्रहण को लेकर किसान और अधिकारियों के साथ आधिकारिक बैठक का आयोजन किया गया।यह बैठक शनिवार को दिन के एक बजे आयोजित की गई।जिसमें उपस्थित किसानों ने अपनी समस्या और विचारों को रखा। अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि प्रत्येक स्थिति में किसान के बातों को रखा जाएगा और उनके साथ न्याय किया जाएगा।