बरौनी: जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो की हत्या के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित, शव को बगराहा डीह चौक पर रखकर प्रदर्शन किया
जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 के जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो कि पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में मौत की बात सामने आई।जिसके बाद पोस्टमार्टम उपरांत उक्त शव को शनिवार को सिमरिया गंगा घाट पर जलने के लिए ले जाया गया। शव स्नान के दौरान शरीर में दो जगह पर गोली जैसा निशान देखा। इसके बाद लोगों ने उक्त शव को वहां से उठाकर बगराहा डीह चौक पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।