बरौनी: बरौनी थाना पुलिस ने नशा मुक्ति और बाल विवाह उन्मूलन अभियान के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए
बरौनी थाना की पुलिस ने थाना अंतर्गत विभिन्न जगहों पर नशा मुक्ति सह बाल विवाह उन्मूलन अभियान को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।इसको लेकर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने गुरुवार को दिन के तीन बजे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलवाई और बताया कि नशा व्यक्ति को बर्बाद कर देता है इससे बचाव एवं बाल विवाह उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।