बरौनी: फुलवरिया थाना क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य की सड़क दुर्घटना में मौत, शोक की लहर
फुलवरिया थाना अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 के जिला परिषद सदस्य की सड़क दुर्घटना में कुश्ती ढाला पिढौली के समीप दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिजनों में मातम पसरा गया।यह घटना शुक्रवार को शाम के करीब सात बजे घटित हुई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना की पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।