गुना: उमरी रोड मोहनपुर गांव पर ट्रैक्टर और ऑटो की हुई टक्कर, दोनों वाहन पलट कर हुए क्षतिग्रस्त, महिलाओं सहित 2 से 3 लोग घायल
गुना म्याना थाना के उमरी पुलिस चौकी के मोहनपुर गांव पर 1 जुलाई की सुबह ऑटो और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। चौकी प्रभारी बुंदेल सुनेरिया ने बताया, घटना में मंडी जा रहे किसान की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं ऑटो में सवारियां बैठी थी, महिलाओं से 2 से 3 लोग घायल हुए है जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।