मांझी: महिला अष्टयाम को लेकर निकली गई भव्य कलश यात्रा
Manjhi, Saran | Aug 20, 2026 मांझी प्रखंड के धनी छपरा स्थित राम जानकी मंदिर परिसर से महिला अष्टयाम को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होते हुए मांझी रामघाट पहुंची। जहां श्रद्धालु महिला एवं पुरुषों ने पूजा अर्चना के बाद सरयू नदी से जल भारी कर पुनः मंदिर परिसर लौट गई। यह अष्टयाम शुक्रवार से शुरू होकर शनिवार को पूर्णाहुती होगी।