आठनेर: सातनेर में अतिक्रमण हटाने राजस्व विभाग ने चलाया अभियान, जेसीपी मशीन से अवैध अतिक्रमण हटाया
Athner, Betul | Sep 30, 2026 आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के सातनेर में राजस्व विभाग ने अतिक्रमण अभियान चलाया। पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में मुख्य बस स्टैंड, शासकीय स्कूल परिसर सहित शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने जेसीपी मशीन चलाईं गई। दरअसल अतिक्रमण मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रशासन से मांग की जा रही थी।