स्मैक तस्करों को पकड़ने गए वीर जवान की अपहरण के बाद हत्या, सरकार-प्रशासन बेखबर - शहीद धनेश्वर कुमार को शहीद का दर्जा दो !
भोजपुर जिला के आरा विधानसभा क्षेत्र के शुभकरणगंज गांव निवासी सुदेश्वर यादव जी के सुपुत्र जवान धनेश्वर कुमार (वर्ष 2018 बैच) कर्तव्य का निर्वहन करते-करते वीरगति को प्राप्त हो गए।
धनेश्वर कुमार जहानाबाद टाउन थाना में टाइगर मोबाइल जवान के रूप में कार्यरत थे। स्मैक तस्करों को पकड़ने गए जवान का अपराधियों ने अपहरण कर लिया और निर्मम तरीके से हत्या कर शव को जहानाबाद के काकों थाना क्षेत्र में नदियांवा के समीप दरधा नदी में फेंक दिया। 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से जवान का शव बरामद हुआ
Arrah, Bhojpur | Nov 8, 2026