रूड़की: रुड़की कोतवाली पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च,कब्जे में ली एक बाइक
रुड़की कोतवाली पुलिस ने आज एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला है। इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों से अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है। इसके साथ ही पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक बाइक को भी अपने कब्जे में लिया है। इस दौरान पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद रहे हैं।