गोवर्धन: गोवर्धन में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटा, बिजली घर पर हुआ जबरदस्त हंगामा
गोवर्धन कस्बे में स्मार्ट मीटरों को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बिजली घर पहुंचीं और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि जब से घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से बिजली से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिल जमा करने के बावजूद बार-बार बिजली काट दी जाती है