अनूपपुर: जनसुनवाई में कलेक्टर नहीं दिखे, फरियादियों को करना पड़ा इंतजार, व्यवस्था पर उठे सवाल
अनूपपुर। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान दोपहर लगभग 12:30 बजे तक कलेक्टर के उपस्थित नहीं रहने से फरियादियों को इंतजार करना पड़ा। जनसुनवाई कक्ष में नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी कलेक्टर के न पहुंचने पर लोगों में चर्चा का माहौल रहा। तस्वीर में भी जनसुनवाई कक्ष में अधिकारी एवं आवेदक मौजूद दिखाई दे रहे है