सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के राम जानकी ठाकुरबाड़ी के पास बरसाती सुखी नदी से एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया। स्थानीय बच्चों ने नदी के गड्ढे में शव देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान सिंहेश्वर वार्ड 12 निवासी नजमा खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।