गंगधार: चोरबर्डी में बिजली विभाग से शटडाउन लेकर तार ठीक करते समय किसान झुलसा, कोटा किया रेफर
चोरबर्डी गांव में शुक्रवार को बिजली विभाग से शटडाउन लेकर खेत पर तार ठीक करते समय किसान को 11केवी का करंट का जबरदस्त झटका लगा जिसमें वह बेहोश होकर खंभे से नीचे गिर गया।नारायण सिंह खेत-कुए पर गया हुआ था जहां 11केवी के तार टूटे दिखे तो उसने उन्हें ठीक करने के लिए शटडाउन लिया। खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर ही रहा था तभी किसी ने लाइट छोड़ दी। जिससे उसके हाथ पर झुलस गए