गंगधार: उन्हैल थाना परिसर में नवरत्न परिवार ने तीर्थ रक्षा सहित जैन संतो की सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन
उन्हैल थाना परिसर में नवरत्न परिवार शाखा द्वारा तीर्थ रक्षा सहित जैन संतो की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन मे शाखा अध्यक्ष सोनू जैन ने बताया कि विगत 16जून को गुजरात के अति प्राचीन जैन तीर्थ पावागढ़ में भगवान की प्रतिमाओं को खंडित करने, जैन तीर्थ में तोड़फोड़ करने वाले लोगों पर कार्यवाही करने, साधु संतों पर हमले करने वालों पर कार्यवाही की मांग की गई