कांके: डोरंडा कॉलेज में क्लस्टर व्यवस्था के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, सिस्टम वापस लेने की मांग
Kanke, Ranchi | May 18, 2026 डोरंडा कॉलेज में क्लस्टर व्यवस्था के विरोध में सोमवार दोपहर करीब एक बजे छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने क्लस्टर सिस्टम को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि इस व्यवस्था से छात्रों के भविष्य पर असर पड़ेगा। उनका आरोप है कि डोरंडा कॉलेज को केवल साइंस विभाग तक सीमित करने की तैयारी की जा रही है।