संत कबीर नगर में न्यायालय में पेशी से लगातार गैरहाजिर चल रहे 15 वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया। ये सभी आरोपी विभिन्न मामलों में वांछित थे और लंबे समय से तारीखों पर उपस्थित नहीं हो रहे थे। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बताया कि कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।