जिस रिश्ते की शुरुआत शादी से हुई… आज वही रिश्ता पहुंच गया गंभीर आरोपों और पुलिस की चौखट तक! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने ही पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी पर ऐसे आरोप लगाए हैं, जिन्होंने सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है!
धोखे से शादी… मारपीट… जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और हत्या की साजिश तक का दावा! आखिर इस हाई-प्रोफाइल मामले में क्या है पूरा विवाद?
रेखा आर्य की शिकायत के मुताबिक, उनकी शादी 6 जुलाई 2004 को गिरधारी लाल साहू से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के समय पति ने खुद को अविवाहित बताया, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी हैं।
रेखा आर्य ने आरोप लगाया है कि पति के कथित अन्य महिलाओं से संबंधों का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। सरकारी आवास पर स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
मामला यहीं नहीं रुका! शिकायत में कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के लिए कथित फर्जी हस्ताक्षरों और दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप भी है।
सबसे गंभीर दावा एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर है, जिसे रेखा आर्य ने हत्या की साजिश से जुड़ा बताया है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच उनकी तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर भी सामने आई है।
गिरधारी लाल साहू का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। बिहार की महिलाओं को लेकर दिए गए उनके कथित बयान पर राजनीतिक विवाद हुआ था। बीजेपी की एक सभा में युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गिरधारी लाल साहू ने कहा था कि अगर शादी नहीं हो रही है तो “बिहार से करवा देंगे”, और यह भी कहा था कि “बिहार में 20 से 25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं.”
इसके साथ ही गिरधारी लाल साहू का नाम पहले भी जमीन के सौदों से जुड़े कई मुकदमों और बरेली के चर्चित जैन दंपती हत्याकांड में सामने आ चुका है। वर्ष 2017 में उनके खिलाफ गुर्दा प्रत्यारोपण से संबंधित शिकायत की जांच भी हुई थी। हालिया ताजा घटनाक्रम के बाद पुराने कानूनी विवाद एक बार फिरसे भी मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा मे आ चुके हैं।
एक तरफ सत्ता के गलियारों में चर्चा… दूसरी तरफ पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा गंभीर विवाद!
सबसे बड़ा सवाल कि जब कद्दावर कैबिनेट मंत्री खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर सकीं तो जनता का क्या होगा।
अब नजरें इस बात पर हैं कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है, कथित ऑडियो की सच्चाई क्या है और दस्तावेजों की जांच से कौन-से तथ्य उजागर होते हैं।
आरोप बेहद गंभीर हैं, लेकिन फैसला सबूत करेंगे—और अंतिम निर्णय अदालत का होगा!
इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे क्या होगा? अपनी राय कमेंट में बताइए ।
#रेखा_आर्य #RekhaArya #गिरधारीलालसाहू #UttarakhandNews #UttarakhandPolitics #BreakingNews #BigBreaking #HighProfileCase #ViralNews #HindiNews #PoliticalNews #LatestNews #CrimeNews #BiharNews #BareillyNews #Justice #CitySpecialNews #TrendingNews #ViralReels #NewsUpdate #सियासी_हलचल #ताजा_खबर #बड़ी_खबर #उत्तराखंड_समाचार #कैबिनेट_मंत्री #राजनीतिक_बवाल #पति_पत्नी_विवाद #गंभीर_आरोप #पुलिस_जांच #हत्या_की_साजिश_का_आरोप