रफीगंज: प्रखंड क्षेत्र में अग्निशमन विभाग की जागरूकता मुहिम, गैस एजेंसियों व गांवों में दी गई आग से बचाव की जानकारी
रफीगंज प्रखंड अग्निशमालय द्वारा आग से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एमटी वाहन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को पटाखों से लगने वाली आग, सामान्य आग, एलपीजी सिलेंडर/चूल्हे की आग तथा बिजली के शॉर्ट सर्किट से होने वाली घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई। अभियान के तहत कारगिल शहीद गैस एजेंसी, बालाजी एचपी गैस एजेंस