बख्शी का तालाब: दहेज हत्या के मामले में 50 वर्षीय सास हुई गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका है जेल
बीकेटी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित 50 वर्षीय रानी पत्नी स्व. रामचन्दर को बुधवार को उसके गांव कोटवा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को सीतापुर निवासी जयराम ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बहन बड्डू की शादी करीब एक वर्ष पहले सतीश गौतम से हुई थी।