अशोक नगर: अशोकनगर कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप जमीन विवाद से परेशान किसान ने खुद पर डाला केरोसिन, पुलिस ने बचाई जान
अशोकनगर कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को दोपहर 12बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद से परेशान एक किसान ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए केरोसिन की बोतल छीन ली और बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित टुडा अहिरवार का आरोप है कि रातीखेड़ा स्थित उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।