योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और जनसेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता
नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अनुशासन, सजगता और संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचे और सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही ई-ऑफिस को बढ़ावा देने तथा निर्माण कार्यों के प्राक्कलन से पहले अनिवार्य रूप से फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
37 views | Kanker, Chhattisgarh | Aug 20, 2026