फूलपुर: फर्जी बैंक कस्टमर केयर बनकर की गई ठगी, पुलिस ने वापस कराए ₹60,000
आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर साइबर ठगी के शिकार कौड़िया गांव निवासी प्रमोद यादव के ₹60,000 पुलिस ने वापस करा दिए। 10 जून 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ICICI बैंक का कस्टमर केयर बताकर उनके खाते से रकम निकाल ली थी पीड़ित क शिकायत पर फूलपुर थाने की साइबर हेल्पडेस्क ने कार्रवाई करते हुए धनराशि होल्ड कराई थी।