कोरबा: भारतमाला रोड पर चलती कार पर फिर पथराव, लूट के इरादे से किया गया हमला, हफ्ते भर में दूसरी वारदात
Korba, Korba | Apr 28, 2026 कोरबा में भारतमाला रोड पर एक चलती कार पर पथराव किया गया। लूट के इरादे से बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। कोरबा के मानिकपुर निवासी एक परिवार इस हमले में बाल-बाल बच गया। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है।मानिकपुर चौकी क्षेत्र के एसईसीएल निवासी जितेंद्र सोनी अपने दोस्त के साथ बिलासपुर से लौट रहे थे।