जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा चलाए जा रहे एंटी चिट्टा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरसिंघी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत से हुआ। इसके बाद स्कूल के छात्रों आदित्य और कशिश ने नशामुक्ति विषय पर प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति सभी को जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान, उपप्रधानाचार्य एवं संस्कृत प्रवक्ता सहित समस्त विद्यार्थी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। घुमारवीं से रामपाल शर्मा की रिपोर्ट News #Awareness #NSS #BreakingNews #LatestNews #YouthAwareness