झालरापाटन: झालरापाटन पंचायत समिति में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए लॉटरी निकाली गई, 32 ग्राम पंचायतों में आरक्षण तय
झालरापाटन पंचायत समिति में कुल 32 ग्राम पंचायतें और 354 वार्ड हैं। यहां की कुल आबादी 1 लाख 42 हजार 44 है, जिसमें 23 हजार 736 अनुसूचित जाति और 36 हजार 982 अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं। गुरुवार को निकाली गई सरपंच की लॉटरी के बाद आरक्षण की स्थिति साफ हो गई। इसमें 5 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति, 8 पंचायतों में अनुसूचित जनजाति, 3 पंचायतों में अन्य पिछड़ा