फरीदपुर: 2.55 लाख दिए, गाड़ी नहीं मिली, नाम कराने की बात की तो मिली जान से मारने की धमकी
फतेहगंज पूर्वी। गाड़ी खरीद-बिक्री के नाम पर 2.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि गाड़ी अपने नाम कराने की बात कहने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और बाद में गाड़ी भी छीन ली। बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र निवासी प्रदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पहले उसने फतेहगंज पूर्वी स्थित एक कार बाजार से वैगनआर खरीदी थी