भितरवार: लोड़ी धोबट मार्ग पर ऑटो पलटने से दंपति और चार बच्चे घायल, ग्वालियर रेफर
शिवपुरी जिले के नरवर स्थित लोड़ी माता के दर्शन कर लौट रहे दंपति और चार बच्चे ऑटो पलटने से हुए घायल। घायलों को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। बैलगडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोड़ी धोवट मार्ग पर हुई घटना घटित। अचानक सड़क पर आए कुत्ता को बचाने के चलते ऑटो अनियंत्रित हुआ और पलट गया।