सागर नगर: सागर शहर में निकली तिसाला रथ यात्रा, रथ यात्रा का 184 वां साल, सागर विधायक हुए शामिल
सागर शहर में हर 2 साल बाद तिसाला रथ यात्रा निकाली जाती है। सोमवार को भी भीतर बाजार तिसाला रथ यात्रा निकाली गई। वही रथ यात्रा के पहले शीतला माता मंदिर में सुबह पूरी विधि विधान के साथ पूजन और हवन हुआ। माता रानी का रथ आठ कौने और कमल के फूल के आकार का बनाया गया था, रथ में गणेश जी नौ देवियों सहित हनुमान जी भैरव जी और प्रतीकात्मक बकरा भी थे।