कटंगी: महिला एवं बाल विकास विभाग ने जनपद में मनाया अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधायक को गिनवाई समस्या
08 मार्च को महाशिवरात्रि का अवकाश होने के चलते महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 09 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत कटंगी के सभाहाल में किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड कटंगी की समस्त आंगनवाड़ी केद्रों की कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधायक को केद्रों से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाया।