हनुमानगढ़: सदर पुलिस ने युवक के पास से 5 किलो 540 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया, मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया
हनुमानगढ़ सदर पुलिस द्वारा गत दिनों एक युवक के पास से 5 किलो 540 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल गत दिनों सदर पुलिस ने एक युवक को डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान युवक ने पुलिस समक्ष मुख्य सप्लायर का नाम कबूला। अब पुलिस मुख्य सप्लायर से गहन पूछताछ में जुटी है।