हनुमानगढ़: टाउन में अवैध पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल
टाउन पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक युवक के पास से अवैध देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को टाउन पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। गश्त कर रही पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने छुपने का प्रयास किया ओर शक के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।