हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर निवर्तमान सभापति सुमित रिणवा ने जलभराव स्थिति का दूसरे दिन लिया जायजा, बंधों को भी करवाया मजबूत
जिला मुख्यालय पर रविवार को निवर्तमान सभापति सुमित रिणवा ने शहर पर में दूसरे दिन जलभराव स्थिति का जायजा लिया। रिणवा ने कहा कि शहर वासियों को घबराने की जरूरत नहीं है वे और उनकी टीम तथा विधायक गणेश राज बंसल उनके साथ खड़े हैं और उन्होंने कहा कि पूरे शहर का पानी बाईपास एसटीपी पर जाता है। वहां भी आज बंधो को मजबूत करवाया गया है।