मंडला: कलेक्ट्रेट मार्ग पर पत्रकारों का 14 सूत्रीय धरना जारी, मंगलवार को होगा सुंदरकांड का पाठ
Mandla, Mandla | May 11, 2026 कान्हा नेशनल पार्क में लगातार बाघों की मौतों से आक्रोशित वन्यजीव प्रेमी और स्थानीय लोगों का कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना प्रदर्शन जारी है। जनवरी से अब तक 7 बाघों और बीते एक साल में 12 बाघों की मौत ने कान्हा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।स्थानीय पत्रकारों के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन में प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया