प्रतापगढ़: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले साथी को 5 साल की सजा
प्रतापगढ़ जिला एवं सेशन न्यायालय ने प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या के चर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, जबकि शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले सहयोगी आरोपी को 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश आशा कुमारी ने मुख्य आरोपी कुलदीप मीणा निवासी लाम्बाडाबरा, थाना पीपलखूंट को हत्या के अपराध में आज