मांझी: युवक ने अजगर को शरीर में लपेटकर दिखाया करतब, वीडियो हुआ वायरल
Manjhi, Saran | Aug 17, 2026 मांझी प्रखंड के मझनपुरा गांव में एक युवक द्वारा सोमवार को अजगर सांप को पकड़ कर अपने शरीर में लपेटकर करतब दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चरण सिंह नामक युवक अजगर को अपने शरीर में लपेट नजर आ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार युवक अक्सर नशे में रहता है और सांप बिच्छू के विष का उसे पर असर नहीं होने का दावा करता है।