धौलपुर: राजपुर गांव में जमीन विवाद के चलते 2 कलयुगी बेटों ने पिता पर किया जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
कोलारी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में मंगलवार दोपहर को 2 30 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर दो कलयुगी पुत्रों ने अपने 70 वर्षीय पिता पर प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल ने बताया कि उनके बेटे महेश और अबरेश मंगलवार को उसके पास आए और जमीन अपने नाम करने क