धौलपुर: सागर पाड़ा चेक पोस्ट पर पुलिस और बजरी माफियाओं के बीच हुई मुठभेड़, बजरी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ रेकी कर रही बाइक जब्त
शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर सागर पाड़ा चेक पोस्ट पर रात बजरी माफियाओं ने नाकाबंदी कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। देर रात चली इस कार्यवाही में अंधेरे का फायदा उठाकर बजरी माफिया मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक चंबल बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और रैकी कर रही एक बाइक को जब्त किया