धौलपुर: विद्युत निगम की टीम ने शहर की आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों में की छापेमारी, बिजली चोरी करने वालों पर लगाया जुर्माना
विद्युत निगम की टीम बकाया राशि वसूलने के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। सोमवार दोपहर में धौलपुर शहर में जेईएन किरण कुंतल के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने आधा दर्जन से अधिक कॉलोनी में छापामार कार्रवाई की। जहां बकाया बिल वसूलने के साथ बिजली चोरी कर रहे लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। जेईएन किरण कुंतल ने बताया कि धौलपुर शहर की भोगीराम कॉलोनी, ईदगाह