काको: आधुनिक खेती से बदली धरमपुर के गुड्डू कुमार की किस्मत, 2 से 2.5 लाख कमा रहे हैं मुनाफा
Kako, Jehanabad | Jun 14, 2026 जहानाबाद। काको प्रखंड के धर्मपुर गांव निवासी किसान गुड्डू कुमार ने आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है। जिला उद्यान कार्यालय के मार्गदर्शन में केले की खेती से शुरुआत कर उन्होंने पॉलीहाउस में बीजरहित खीरा, शिमला मिर्च और हाईब्रिड टमाटर की खेती शुरू की। 25 लाख रुपये की संरक्षित खेती इकाई पर 18.75 लाख रुपये का अनुदान मिला।