जांजगीर: मेडिकल कॉलेज का नाम मां ममतामयी मिनीमाता के नाम पर रखने की मांग, पुण्यतिथि पर 4 संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जांजगीर-चांपा जिले में मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर चार संगठनों ने मंगलवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मां ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि के अवसर पर संगठनों ने मांग की कि शासन द्वारा जिले के लिए स्वीकृत मेडिकल कॉलेज का नाम मां ममतामयी मिनीमाता के नाम पर रखा जाए।